सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The young man reached the SP's office on Thursday and appealed for justice.

Jind News: 22 लाख खर्च कर मानसिक यातनाओं के बाद वापस लौटा युवक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The young man reached the SP's office on Thursday and appealed for justice.
विज्ञापन
जींद। कजाकिस्तान में फर्जी एजेंटों के चंगुल में फंसकर मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेलने के बाद सुरक्षित लौटे युवक ने वीरवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित हेमराज ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह चाहता है कि भविष्य में कोई अन्य युवा ऐसे गिरोह के चंगुल में न फंसें।
Trending Videos

ढाठरथ निवासी हेमराज ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर फोन के जरिए जालंधर के एजेंट मनप्रीत, सोनू और परविंदर कौर से संपर्क किया था। एजेंटों ने 22 लाख रुपये में कनाडा भेजने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 फरवरी को एजेंटों ने उन्हें दिल्ली से मुंबई की टिकट भेजी। मुंबई पहुंचने पर जब उन्हें अल्माटी (कजाकिस्तान) की टिकट दी गई तो एयरपोर्ट पर उन्हें पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद उन्होंने अपने खर्च पर 33 हजार रुपये देकर नई टिकट खरीदी और 28 फरवरी को अल्माटी पहुंचे।

हेमराज के अनुसार, वहां पहुंचते ही एजेंट उन्हें एक मकान में ले गए जहां उनका सामान और मोबाइल छीन लिया गया। दोनों युवकों को बंधक बनाकर हाथ-पांव बांध दिए गए।

एक मार्च को उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई गई। परिजनों को डराने के लिए जबरन वीडियो में कहलवाया गया कि वे कनाडा के टोरंटो पहुंच चुके हैं ताकि घरवाले 22 लाख रुपये भेज दें।



हेमराज ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने अमेरिका में रह रहे भाई को गुप्त लोकेशन भेज दी। इसके बाद चार मार्च को कजाकिस्तान पुलिस ने हेमराज और उसके दोस्त को एजेंटों के चंगुल से छुड़वा लिया। 14 अप्रैल को सही-सलामत घर लौट आए। अब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह के फर्जी एजेंटों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed