{"_id":"6a319ce2e148a2372e0115aa","slug":"uchana-municipal-council-secretary-arrested-for-taking-bribe-of-rs-32000-jind-news-c-199-1-sroh1006-155204-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
16जेएनडी17-एसीबी की टीम नपा सचिव अशोक डांगी को कार्यालय से अपने साथ लेकर जाते हुए। स्रोत शहरवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने उचाना नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार दोपहर बाद नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी से 32 हजार रुपये के 500-500 के 64 नोट बरामद हुए हैं।
आरोपी सचिव पर आरोप है कि उसने वार्ड नंबर-3 के ठेकेदार सुरेंद्र से 16 लाख रुपये के सिक्योरिटी बिल पास करने की एवज में दो प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।
सुरेंद्र ने बताया कि 16 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि के बिलों को सचिव द्वारा पास नहीं किए जा रहे थे। कुछ बिल के तो कागजात अक्तूबर में पूरे हो चुके थे। सिक्योरिटी राशि बिल पास की एवज में दो प्रतिशत की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
हिसार एसीबी को शिकायत दी थी। एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। सचिव अशोक डांगी को 500-500 रुपये के 64 नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
नगर पालिका उचाना में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। उचाना मंडी के सुरेंद्र ने शिकायत दी थी नगर पालिका में उनके 16 लाख के बिल हैं जिसको नगर पालिका सचिव पास करने की एवज में दो प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहे हैं। सचिव रिश्वत की मांग के चलते 16 लाख रुपए के बिल रोके हुए है। 32 हजार की रिश्वत के साथ सचिव को गिरफ्तार किया है। -महेंद्र सिंह, इंचार्ज एसीबी हिसार