सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 acres of wheat crop burnt to ashes in Kaithal

Haryana: धूं-धूं कर जली गेहूं की फसल, 50 एकड़ में फैली आग; किसानों को हुआ भारी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

फायर स्टेशन इंचार्ज सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।

50 acres of wheat crop burnt to ashes in Kaithal
आग को बुझाते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में बूढ़ाखेड़ा गांव के खेतों में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत कुछ ही घंटों में राख में बदल गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर मिली। 
Trending Videos


सूचना मिलते ही कैथल, कलायत और धनौरी से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर स्टेशन इंचार्ज सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर साढ़े तीन बजे के आसपास काबू पाया गया। ग्रामीणों ने भी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया, जिससे आसपास की अन्य फसल को बचाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घटना में कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान रतना बाबा लदाना की 18 एकड़, जयभगवान की 6 एकड़, सुमेरचंद की 4 एकड़, सीताराम की 8 एकड़, जगदीप सिंह की 4 एकड़, संदीप की डेढ़ एकड़, सीताराम की ढाई एकड़, पीपी सैनी की 4 एकड़ तथा प्रवीन की 3 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। इसके अलावा अन्य किसानों की फसल भी आग की चपेट में आ गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके नुकसान का जल्द आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।

फायर स्टेशन इंचार्ज सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसानों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed