सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers protest at Titram turn

Kaithal News: किसानों का तितरम मोड़ पर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Titram turn
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को जिले के विभिन्न किसान संगठनों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित तितरम मोड़ के नीचे एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और गेट पास तथा बायोमीट्रिक प्रणाली को समाप्त करने की मांग उठाई।

सुबह करीब 11 बजे से ही जिले के अलग-अलग गांवों से किसान तितरम मोड़ पर पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रदर्शन में 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों ने नए खरीद नियमों को वापस लेने और पहले की तरह गेहूं खरीद व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार झेल रहा है, ऐसे में सरकार द्वारा नई प्रक्रियाएं लागू कर उसे कागजी कार्रवाई में उलझाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार

उठाई जा रही समस्याओं के बावजूद सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही, जिसके चलते किसानों को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के राज्य प्रधान कंवरजीत सिंह चीका, एकता सिद्धपुर के प्रधान गुरनाम सहारण, महाबीर चहल नरड़,

जसबीर सिंह, सतपाल, धर्मपाल और भगवान दास सहित कई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गेट पास और बायोमीट्रिक प्रणाली को समाप्त कर पुराने खरीद नियम बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन की सूचना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। तितरम मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें तीन डीएसपी- रोहताश सिंह, ललित कुमार और गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी के कारण किसान हाईवे पर जाम नहीं लगा सके और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed