सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A *Chhabeel* (sweetened water stall) was set up on the martyrdom day of Guru Arjan Dev Ji.

Kaithal News: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाई छबील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A *Chhabeel* (sweetened water stall) was set up on the martyrdom day of Guru Arjan Dev Ji.
कैथल रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा के पास गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर राहगीरों
विज्ञापन
राजौंद। कैथल रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा के समीप गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस पावन अवसर पर सेवादारों ने राहगीरों और वाहन चालकों को रुक-रुक कर ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। भीषण गर्मी के बीच लगाई गई इस छबील ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। सेवादारों का उत्साह और सेवा भावना देखते ही बनती थी। छोटे-बड़े सभी श्रद्धालु इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आए। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने भी छबील पर रुककर ठंडा मीठा पानी ग्रहण किया और इस पुण्य कार्य की सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान हमें मानव सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है और इसी भावना के तहत इस तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं।

कैथल रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा के पास गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर राहगीरों

कैथल रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा के पास गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर राहगीरों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed