सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Robbery accused nabbed in encounter

Kaithal News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jun 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused nabbed in encounter
कैथल में मुठभेड़ के बाद घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर जाती पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने लूट और हथियारबंद वारदातों में शामिल आरोपी निरंजन उर्फ माल्टा को रविवार शाम किठाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले दिनों लूट की वारदात करने के बाद भाग गया था। इसके बाद से उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार और बाइक भी बरामद की है।

डीएसपी सुशील कुमार के अनुसार रविवार शाम को करीब पांच बजे सीआईए कलायत टीम को सूचना मिली थी कि लूट घटना में शामिल आरोपी बुढ़नपुर सेक्टर-16 पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा किठाना क्षेत्र में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीआईए कलायत के नेतृत्व में टीम ने जींद-कैथल रोड पर रजवाहे के निकट पटरी पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि निरंजन उर्फ माल्टा उसी गिरोह का सदस्य है, जिसके तीन अन्य आरोपियों को 13 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
विभिन्न पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर साहिल, अंकित और अशोक उर्फ गोलू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि यह आरोपी मौके से फरार हो गया था।
डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने कलायत क्षेत्र में एक होटल में लूट का प्रयास किया था तथा बाद में कैथल शहर में पिस्तौल की नोक पर एक युवक से स्कूटी और नकदी छीनी थी। इसके अलावा आरोपियों पर अग्रोहा और चंडीगढ़ में भी लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed