{"_id":"6a345ef20bd52b14d7081019","slug":"a-journey-of-development-showcasing-achievements-through-videos-posters-and-colors-kaithal-news-c-244-1-sknl1016-159157-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वीडियो, पोस्टर और रंगों से दिखाई उपलब्धियों की विकास यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वीडियो, पोस्टर और रंगों से दिखाई उपलब्धियों की विकास यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय रचनात्मक प्रतियोगिताओं के समापन पर सम्मानित प्रतिभागी, साथ में शिक्षा विभाग के अधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी प्रचार अभियान के तहत जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रचनात्मक प्रतियोगिताओं का वीरवार को बीआरसी हॉल में भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन वॉक्स पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अभियान के तहत 16 जून को ऑन द स्पॉट पेंटिंग, 17 जून को पोस्टर मेकिंग तथा 18 जून को वॉक्स पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीनों दिनों में विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर कोमल सैनी, समाजसेवी एवं उद्योगपति सुरेश काबरा, समाजसेवी अनिल मदान, हरीश भाटिया, पार्षद रॉकी अहलावत और संचित तनेजा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। जिला सांस्कृतिक समन्वयक संदीप रत्तेवाल को सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की एंकरिंग मुकेश बोस और ज्योति भाटिया ने की। व्यवस्थाओं की देखरेख खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने संभाली। शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, जागरूकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई।