सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for preparing fake documents and getting land registered

Kaithal News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for preparing fake documents and getting land registered
विज्ञापन
कैथल। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी डेरा भाग सिंह चीका निवासी सुल्तान को काबू कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूरे गिरोह और फर्जीवाड़े के नेटवर्क की गहनता से जांच की जाएगी।

अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय सिंह निवासी डेरा भाग सिंह चीका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी चीका स्थित चार मरले की जमीन और एक दुकान पर वर्ष 2019 में धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया गया। शिकायत में बताया गया कि उसके भाई सुल्तान, बहन मीना और गांव के ही दो व्यक्तियों रमेश व कपिल ने आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना था कि उसने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए बल्कि आरोपियों ने उसके नकली हस्ताक्षर बनाकर पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जब उसने अपने भाई सुल्तान से इस बारे में बात की तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed