सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accused in lakhs fraud sent to jail

Kaithal News: 8.75 लाख की ठगी के आरोपी भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
accused in lakhs fraud sent to jail
विज्ञापन
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग से फेसबुक पर दोस्ती कर 8.75 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपी रेखा सुहाग को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। पुलिस ने मामले में दो नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीर बहादुर गुरूंग उर्फ दीपक तमंग निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली, दीपा विश्वाकर्मा निवासी दक्षिणी दिल्ली, रेखा सुहाग निवासी दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) हाल निवासी मालवीय नगर दिल्ली तथा नाइजीरिया निवासी नजूबे चूकवुड़ी और इटोहन मर्सी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाइजीरियन आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं बीर बहादुर गुरूंग उर्फ दीपक तमंग से अलग-अलग नामों के दो आधार कार्ड और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। नाइजीरियन आरोपियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बुजुर्ग से संपर्क किया और यूनाइटेड किंगडम निवासी महिला बनकर बातचीत शुरू की। कस्टम ड्यूटी, बैंक चार्ज, विदेशी मुद्रा और अन्य शुल्क के नाम पर शिकायतकर्ता से रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed