{"_id":"6a38476ca1e6034932093b35","slug":"adopt-yoga-for-a-healthy-life-aparajita-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151216-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं योग : अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं योग : अपराजिता
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास करतीं उपायुक्त अपराजिता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अतिरिक्त अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी कारणवश सांसद नवीन जिंदल के नहीं पहुंचने पर उपायुक्त अपराजिता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दाैरान अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, योग प्रशिक्षकों और आम नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
डीसी ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक है। नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग भारतीय योग परंपरा को अपना रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि योग स्वस्थ और सक्रिय जीवन का आधार है तथा युवाओं को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
योग की उत्पत्ति भारत में हुई और आज विश्व के अनेकों देशों में लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। योग बुजुर्गों को शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से संतुलित और आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से नियमित योग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि करोगे योग, रहोगे निरोग केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल के योग विशेषज्ञ डॉ. एच.एस. हुड्डा ने सभी प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। योग सत्र के प्रथम चरण में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कमर एवं घुटनों के सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचफसन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, उत्तान मंडूकासन, वफसन, मकरासन, भुजंगासन, अर्धहलासन तथा पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। अंत में शवासन के माध्यम से शरीर को पूर्ण विश्राम दिया गया। प्राणायाम एवं शोधन फ्यि के अंतर्गत कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस माैके पर एसपी मनप्रीत सिंह, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीआईपीआरओ नसीब सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शंकुतला, कैलाश भगत, सांसद के प्रतिनिधि रविन्द्र धीमान, हरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।