सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An evening-in the name of tunes program on 21st

Kaithal News: एक शाम-सुरों के नाम कार्यक्रम 21 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
An evening-in the name of tunes program on 21st
एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
कैथल। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में भव्य संगीतमयी कार्यक्रम एक शाम-सुरों के नाम कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को करनाल में किया जाएगा। कार्यक्रम में कैथल सहित विभिन्न जिलों के 27 गायक अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जींद रोड स्थित एक व्यवसायिक संस्थान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी बलजीत चावला ने बताया कि समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम गुदगुदी जंक्शन का 176वां तथा करनाल का छठा सांस्कृतिक आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन एमडीडी बाल भवन, फूसगढ़ रोड, करनाल में 21 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड कलाकार एवं गुदगुदी जंक्शन के सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी सागर शर्मा, म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के प्रभारी सुनील भटनागर, कैथल से डॉ. प्रभाकर पुरी, नरवाना से सचिन शर्मा, यमुनानगर से संजीव गोंदी, मोंटी राजा और राकेश शर्मा सहित करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और नरवाना के कुल 27 गायक सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे।

एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते संस्था के सदस्य।

एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते संस्था के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed