फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   At RKSD College, female students decorated *karvas* (earthen pots) and *thalis* (platters).

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में छात्राओं ने सजाए करवे और थालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
At RKSD College, female students decorated *karvas* (earthen pots) and *thalis* (platters).
प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से करवा फेस्ट-2026 का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें छात्राओं ने मेहंदी, करवा सजावट, थाली सजावट और चूड़ी सजावट प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाले ने आयोजन की सराहना करते हुए छात्राओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में भी सहायक हैं। प्राचार्य प्रभारी संध्याकालीन सत्र हरिंदर गुप्ता, डॉ. अनिल जिंदल और महाविद्यालय की पुरातन छात्रा अंजू भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में इन्होंने मारी बाजी
मेहंदी प्रतियोगिता में खुशी और यशिका ने संयुक्त रूप से प्रथम, मोनिका व डिंपल ने द्वितीय और पायल व तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मधु और अंजली को सांत्वना पुरस्कार मिला। थाली सजावट प्रतियोगिता में मेधावी प्रथम, शिवानी द्वितीय और मंजू तृतीय स्थान पर रहीं। करवा सजावट में शिवानी ने प्रथम, महक ने द्वितीय और चेतना ने तृतीय स्थान हासिल किया। चूड़ी सजावट प्रतियोगिता में इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं में डॉ. गीता गोयल, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. विनय सिंघल, डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. रचना, डॉ. पूजा, डॉ. प्रीति, डॉ. संयोगिता, डॉ. आशा और डॉ. पूजा गोयल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. इला गुप्ता सहित डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. रेखा रानी, डॉ. चेतना, डॉ. अंजलि, डॉ. हिमांशी, नेहा चौधरी, निशा मित्तल और भावना का योगदान रहा।

प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता

प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता

प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता

प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता

प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता

प्रतियोगिता में करवे तैयार करते हुए छात्राएं। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed