{"_id":"6a0a1ce3e99706c0a6074b86","slug":"baba-saheb-was-the-messiah-of-all-humanity-kamlesh-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149520-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब पूरी मानवता के थे मसीहा : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब पूरी मानवता के थे मसीहा : कमलेश
विज्ञापन
मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजौंद। शहर के जींद रोड पर स्थित शहनाई गार्डन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में योगामृत सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत की, जबकि मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में रत्न रावण ने शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरी मानवता के मसीहा थे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के इस मूलमंत्र को हमें अपने जीवन का आधार बनाना होगा। शिक्षा के बिना किसी भी सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान रत्न रावण ने कहा कि आज के दौर में यदि हमें एक मजबूत और संगठित समाज का निर्माण करना है, तो हमें डॉ. आंबेडकर के दिखाए रास्तों और उनके सिद्धांतों पर चलना होगा। समाज से रूढ़िवादिता और भेदभाव को मिटाकर भाईचारा कायम करना जरूरी है। बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को हर घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और रत्न रावण का सम्मान किया गया। इस दौरान डीएसपी सुशील कुमार, प्राचार्य कौशल्या देवी, राजेश वैद, रविन्द्र धीमान, वीरेंद्र सहारण, नरेश कुमार, अरूण कुमार, कर्ण, संजीव, किरणपाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में महिलाएं व युवा मौजूद रहे।