सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prime Minister's appeal has resulted in increased interest in cycling.

Kaithal News: प्रधानमंत्री की अपील का असर, साइकिल की ओर बढ़ा रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's appeal has resulted in increased interest in cycling.
कैथल के रेलवे गेट पर ​स्थित दुकान में रखी साइकिलें। संवाद
विज्ञापन
कैथल। प्रधानमंत्री की ओर से ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई अपील का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। शहर में लोग धीरे-धीरे छोटी दूरी के सफर के लिए साइकिल को अपनाने लगे हैं। वहीं हाल ही में पेट्रोल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने भी लोगों को वैकल्पिक साधनों की ओर सोचने के लिए मजबूर किया है। इसका असर अब साइकिल बाजारों में भी साफ नजर आने लगा है।


शहर के छात्रावास रोड और तलाई बाजार स्थित साइकिल दुकानों पर पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। खासकर विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अभिभावक साइकिल खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां लोग केवल बच्चों के लिए साइकिल खरीदने आते थे। वहीं अब युवा और बड़े लोग भी साइकिल में रुचि दिखा रहे हैं। रेलवे गेट स्थित साइकिल विक्रेता पुनीत जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उनका कहना है कि पेट्रोल के बढ़े दाम और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता इसका प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अब रोजमर्रा के छोटे कामों के लिए साइकिल को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- तलाई बाजार के दुकानदार अमित ने बताया कि पहले लोग बाइक और स्कूटी को प्राथमिकता देते थे लेकिन अब साइकिल के लिए लोगों की सोच बदल रही है। उन्होंने कहा कि कई ग्राहक यह पूछने आते हैं कि कौन-सी साइकिल रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर रहेगी। स्पोर्ट्स साइकिल और गियर वाली साइकिलों की मांग भी पहले की तुलना में बढ़ी है।



- साइकिल खरीदने पहुंचे एक ग्राहक अजय ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण छोटी दूरी के लिए बाइक इस्तेमाल करना महंगा पड़ रहा है। ऐसे में साइकिल बेहतर विकल्प है। इससे पैसे की बचत भी होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। साइकिल केवल खर्च कम करने का माध्यम नहीं है बल्कि यह फिट रहने का भी अच्छा तरीका है। यदि शहर में साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं तो अधिक लोग इसका इस्तेमाल करेंगे।

कैथल के रेलवे गेट पर स्थित दुकान में रखी साइकिलें। संवाद

कैथल के रेलवे गेट पर स्थित दुकान में रखी साइकिलें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed