{"_id":"6a53db0989656f79650039e3","slug":"bjp-government-has-dealt-a-severe-blow-to-the-interests-of-farmers-laborers-and-the-poor-randeep-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152178-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हितों पर कुठाराघात किया : रणदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हितों पर कुठाराघात किया : रणदीप
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला धर्मशाला में नवनिर्मित हॉल व रसोई घर का उद्घाटन करते हुए। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जाट धर्मशाला कैथल में शनिवार को धूमधाम के साथ वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यातिथि और कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच संचालन सुरजीत बेनीवाल ने कुशलतापूर्वक किया।
रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हितों पर कुठाराघात किया है। आज बाजार में खाद की कालाबाजारी चल रही है। सरकार ने खाद का आयात तक नहीं किया जिससे किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मंडी व्यवस्था को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि ढांड मंडी को पहले ही बंद कर दिया गया है और समालखा में 100 एकड़ में अदानी साइलो बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले 5-7 वर्षों में पूरे देश की मंडियों को बंद करने की तैयारी चल रही है।
बीज बिल का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार आगामी सत्र में बीज बिल ला रही है। इसमें किसान अगर अपना खुद का बीज इस्तेमाल करेगा तो 20 लाख रुपये जुर्माना और तीन साल की सजा का प्रावधान है। बीज की जांच विदेश में होगी और राज्य सरकार के बजाय अब केंद्र सरकार ही कंपनियों को रजिस्टर्ड करेगी। यह किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला और आदित्य सुरजेवाला ने धर्मशाला में नवनिर्मित हॉल व रसोई घर का भी उद्घाटन किया। समारोह के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने जाट धर्मशाला परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। जाट धर्मशाला प्रधान रोशन पाड़ला ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला के मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह धर्मशाला अस्तित्व में आई है। उन्होंने लाइब्रेरी निर्माण के लिए दिए गए 25 लाख रुपये के अनुदान के लिए दोनों नेताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधान रोशन पाड़ला व समिति सदस्यों ने दोनों अतिथियों को पारंपरिक शाल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं रणदीप सुरजेवाला और आदित्य सुरजेवाला ने धर्मशाला के लिए दिए गए दान के लिए लोगों को सम्मानित किया।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि स्वर्गीय शमशेर सिंह सुरजेवाला के आशीर्वाद और रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में शुरू की गई यह जाट धर्मशाला आज एक विशाल वट वृक्ष बन चुकी है। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी के धार्मिक-सामाजिक कार्यों के लिए बनी यह धर्मशाला समाज की अनमोल सौगात है। भाजपा सरकार ने 36 बिरादरी को बांटने की कोशिश की, लेकिन किसान आंदोलन में सभी बिरादरियों ने एकजुट होकर तीन कृषि कानून वापस करवाए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, सुदीप सुरजेवाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड, डॉ रामेश्वर फौजी नीमवाला, शमशेर फौजी, जाट शिक्षण संस्थान प्रधान राजकुमार बेनीवाल मौजूद रहे।