{"_id":"6a53e2aacf6a726afd0723d7","slug":"submit-forms-by-the-14th-sdm-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152186-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 तक प्रपत्र करें जमा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 तक प्रपत्र करें जमा : एसडीएम
विज्ञापन
एसडीएम मनीष कुमार यादव ने एसआईआर अभियान को लेकर गांवों का निरीक्षण करते हुए। डीआईपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चीका, गुहला, भागल, अरनोंली, लंडाहेड़ी आदि गांवों का दौरा कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया।
उन्होंने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अपने गणना प्रपत्र शीघ्र जमा कराएं, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक गणना प्रपत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें और अभियान के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करें।