सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chaudhary Chhotu Ram Vichar Trust and Manch to be reconstituted.

Kaithal News: चौधरी छोटूराम विचार ट्रस्ट और मंच का होगा पुनर्गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Chhotu Ram Vichar Trust and Manch to be reconstituted.
बैठक में पहुंचे हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कैथल। चौधरी छोटूराम विचार ट्रस्ट एवं मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को निजी होटल में आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार देने और किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक निर्णय लिया गया कि चौधरी छोटूराम विचार ट्रस्ट एवं मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि चौधरी छोटूराम विचार ट्रस्ट एवं मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। तय किया गया कि ट्रस्ट की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाएगी। अगली बैठक सितंबर माह में रोहतक में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर तंवर ने की। बैठक के संयोजक एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चौधरी छोटूराम के जीवन पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन कराया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र ढुल ने प्रदेश में देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जोगीराम, महासचिव डॉ. विजय दहिया, कोषाध्यक्ष रामकिशन रोड, भूपेंद्र चौहान, अमित काजल, मलकीत सिंह गंगा, संतोष दहिया सहित प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



बॉक्स

सदस्यता अभियान और महिला विंग गठन पर जोर
संगठन के विस्तार के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी दो वर्षों के भीतर हरियाणा के सभी जिलों में महिला विंग का गठन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक के दौरान डॉ. संतोष दहिया को महिला सेल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत बनाने के लिए संदीप पुनिया को गुहला, पुष्पेंद्र तंवर को पुंडरी, अजमेर सिंह (पूर्व सरपंच) को कलायत तथा गुलाब संधू को कैथल विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed