{"_id":"69810264a39858aab6055ebd","slug":"city-wrapped-in-fog-visibility-reduced-kaithal-news-c-18-1-knl1004-838088-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, सिमट गई दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, सिमट गई दृश्यता
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोमवार की सुबह एक बार फिर कोहरे की चादर में शहर सिमटा नजर आया। 40-50 मीटर तक दृश्यता सिमट कर रह गई। शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में तड़के से ऐसे ही हालात दिखे। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नेशनल हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह काम पर निकलने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे कोहरे के कारण परेशान दिखे। कई स्थानों पर चालकों को दिन के समय भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर वाहन चलाने पड़े।
करीब दस बजे के बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन ः धुंध के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने जिले में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया। बीते कुछ दिनों से धूप खिलने के कारण जो राहत महसूस की जा रही थी, वह अब दोबारा ठिठुरन में बदल गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और वातावरण में नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में आई कमी से रात और सुबह की सर्दी और अधिक तीखी हो गई है।
Trending Videos