सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drugs recovered from the car, the accused fled leaving the car in the streets.

Kaithal News: कार से चिट्टा बरामद गलियों में गाड़ी छोड़ भाग निकले आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drugs recovered from the car, the accused fled leaving the car in the streets.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। क्यूआरटी टीम व थाना पूंडरी पुलिस ने गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान गांव पाई क्षेत्र में एक कार से 3.96 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। हालांकि कार में सवार आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। 

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना पूंडरी के एसआई पवन अपनी टीम के साथ गांव जटेडी के पास राजौंद–पूंडरी मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि क्यूआरटी इंचार्ज एएसआई दया सिंह अपनी टीम के साथ गांव पाई में अपराध रोकथाम के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के अनुसार राजौंद की ओर से आ रही एक सफेद रंग की सैंट्रो कार ने क्यूआरटी की गाड़ी को देखते ही अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली और गांव पाई की तंग गलियों में घुस गई। कुछ दूरी पर आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसआई पवन अपनी टीम के साथ गांव पाई पहुंचे। मौके पर क्यूआरटी टीम ने बताया कि कार से दो युवक उतरकर भाग गए हैं।

इसके बाद पुलिस की दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से गांव की गलियों में करीब डेढ़ से दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त वाहन गांव पाई निवासी निशांत का था और घटना के समय कार में निशांत व संदीप सवार थे, जो वाहन छोड़कर फरार हो गए। थाना पूंडरी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने भाग निकले आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

तलाशी में दस्तावेज मोबाइल भी बरामद

इसके पश्चात गांव के मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से एक सफेद पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें पांच पारदर्शी पन्नियों में सफेद रंग का नशीला पदार्थ पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर नशीले पदार्थ चिट्टा का कुल वजन 3.96 ग्राम निकला। इसके अलावा कार की पिछली सीट की जेब से एक आधार कार्ड, एटीएम/शॉपिंग कार्ड, एक मोबाइल फोन, वाहन से संबंधित दस्तावेज तथा कुछ नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed