{"_id":"69b71b27871738f2b4021e51","slug":"committee-formed-to-increase-enrollment-in-government-schools-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146393-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी सिकंदर में गांव के लोगों और विद्यालय स्टाफ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दाैरान एक कमेटी भी गठित की गई जो यह सुनिश्चित करेगी की इस बार दाखिले से कोई भी बच्चा वंचित न रहे।
कमेटी की अगली बैठक 20 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें गांव के अन्य प्रमुख लोगों को भी शामिल कर विस्तारित बैठक करने की योजना है। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों का ढांचा हमारे पूर्वजों के योगदान से खड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी जमीन दान देकर और संसाधन जुटाकर इन स्कूलों का निर्माण इस उम्मीद से कराया था कि आने वाली पीढ़ियां यहां शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य बनाएंगी । उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की बनावटी चकाचौंध और सामाजिक दिखावे के कारण अभिभावक बच्चों को वहां भेज रहे हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में भी बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं। इसके बावजूद छात्र संख्या में कमी चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि संगठन पहले भी ऐसे अभियान चलाकर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का प्रयास करता रहा है और इस बार भी शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता गांव के सरपंच प्रतिनिधि गुरबचन सिंह ने की, जबकि संचालन जन संघर्ष मंच के राज्य प्रधान एवं ग्रामवासी कामरेड फूल सिंह ने किया। बैठक में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा, जिला सचिव अमरनाथ किठानिया और लछमन शास्त्री भी मौजूद रहे। बैठक में सरकारी स्कूल में लगातार घट रही छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की गई और आगामी सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए गांव स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में गुरबचन सिंह को प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा चंचल सिंह, मास्टर जिले सिंह, नरेश कुमार, पूर्व सरपंच दिनेश चंद, जयपाल सिंह, कामरेड फूल सिंह, मास्टर खुशी राम, देवेंद्र शर्मा, संदीप कुमार, सुभाष चंद, पूर्व सरपंच संजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल, संजीव नंबरदार और पंच अमन कुमार को सदस्य बनाया गया है। संवाद
Trending Videos