सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurnam Chadhuni invited for Pipli rally in Cheeka

Kaithal News: गुरनाम चढूनी ने चीका में दिया पिपली रैली का न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Gurnam Chadhuni invited for Pipli rally in Cheeka
विज्ञापन
गुहला चीका। सर छोटू राम जन कल्याण ट्रस्ट किसान भवन चीका में रविवार को भाकियू चढूनी की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने 23 मार्च शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित रैली का न्योता दिया। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई।
Trending Videos

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ट्रेड डील देश को गुलामी की तरफ लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील के तहत अमेरिका का अनाज बिना टेक्स के भारत में आयेगा जिसके बाद भारत के किसानों के अनाज को खरीदार नहीं मिलेंगे और किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को पिपली में सरकार के साथ आरपार की लड़ाई होगी। इस अवसर पर भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा, सुभाष पूनिया, जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल, जिला उपाध्यक्ष केवल सदरेहड़ी, बलकार बल्लू, आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली, हरजिंद्र नंबरदार, लखविंद्र सिंह, रामभूल कसौर, देवीदयाल व गुरमुख सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed