सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Subsidy up to Rs 1.10 lakh on solar panels

Kaithal News: सोलर पैनल पर 1.10 लाख तक अनुदान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Subsidy up to Rs 1.10 lakh on solar panels
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना के तहत आम लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए भारी अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। डीसी ने बताया कि अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वह दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये यानी कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें दो किलोवाट सोलर पैनल पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और राज्य सरकार से 20 हजार रुपये यानी कुल 80 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके अलावा तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed