फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Commuters face increased difficulties due to the unavailability of buses in the evening.

Kaithal News: शाम के समय बसें न मिलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Commuters face increased difficulties due to the unavailability of buses in the evening.
कैथल। रोडवेज डिपो में बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। विशेष रूप से शाम के समय बसें नहीं मिलने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाने और प्रमुख रूटों पर नियमित सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि कैथल से दिल्ली के लिए शाम 7:40 बजे, जींद और टोहाना के लिए रात 8 बजे, जबकि कुरुक्षेत्र और चीका के लिए रात 9 बजे नियमित बस सेवा संचालित की जाए। इन रूटों पर बसों का समयबद्ध संचालन होने से हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्री मनफूल, बंटी, अमित और अशोक कुमार का कहना है कि निजी काम धंधा व नौकरी पेशा वाले लोग शाम को सात बजे बस अड्डे पर पहुंचते हैं लेकिन वहां से बसों की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में बसें नहीं मिलने पर कई लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बसों की कमी लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने रोडवेज प्रशासन से नए बसों की व्यवस्था कर शाम के समय अतिरिक्त फेरे शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल रोडवेज डिपो का निर्धारित बेड़ा 250 बसों का है लेकिन वर्तमान में डिपो में करीब 75 बसों की कमी बनी हुई है। आधे बेड़े के अभाव में कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

यात्रियों को बसों की कमी नहीं आने दी जा रही है। समय-समय पर डिपो से बसों का संचालन किया जा रहा है। अगस्त के महीने तक कुछ ओर बसें मिलने की उम्मीद है। उन बसों को भी रूटों पर चलाया जाएगा।- विपुल कुमार, टीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed