{"_id":"6a5872a5c4c54286120a3ac7","slug":"elderly-woman-murdered-in-kaithal-over-suspicion-of-practicing-sorcery-and-dealing-in-poppy-husk-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: टोटका और भुक्की की शिकायत के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या; ईंट, रॉड व बरछी से हमले का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: टोटका और भुक्की की शिकायत के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या; ईंट, रॉड व बरछी से हमले का आरोप
Thu, 16 Jul 2026 11:26 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:26 AM IST
सार
शिकायतकर्ता के अनुसार संदीप की ओर से फेंकी गई ईंट उसकी मां निर्मल कौर की छाती पर लगी, जिससे वह नीचे गिर गई। हरमीत ने उसकी पत्नी के सिर पर ईंट मारी, जबकि सिमरू की ओर से फेंकी गई ईंट शमशेर के सिर पर लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल के गांव मंडवाल में टोटका कराने और पुलिस को भुक्की (नशीले पदार्थ) की सूचना देने के शक में एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी अपने साथियों के साथ रात में छत के रास्ते घर में घुसा और ईंट, रॉड तथा बरछी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय निर्मल कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुबह गाली-गलौज के बाद पंचायत में हुआ था समझौता
पुलिस को दिए बयान में गांव मंडवाल निवासी शमशेर उर्फ शेरू ने बताया कि वह ट्रक चालक है। 14 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी संदीप उर्फ काली उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि संदीप ने उन्हें कहा कि शमशेर ने उसके घर पर टोटका कराया है और उसकी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को दी है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी। बाद में गांव की पंचायत में समझौता भी हो गया।
विज्ञापन
रात में छत से घर में घुसे आरोपी
शिकायत के अनुसार, उसी रात करीब नौ बजे शमशेर अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठा था। तभी आरोपी संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत, सिमरू निवासी खेड़ी सरफली तथा तीन अन्य युवक छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने उस पर ईंटों और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
ईंट लगने से गिरी महिला, बरछी से भी किया वार
शिकायतकर्ता के अनुसार संदीप की ओर से फेंकी गई ईंट उसकी मां निर्मल कौर की छाती पर लगी, जिससे वह नीचे गिर गई। हरमीत ने उसकी पत्नी के सिर पर ईंट मारी, जबकि सिमरू की ओर से फेंकी गई ईंट शमशेर के सिर पर लगी। जब परिवार ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो संदीप ने बरछी से हमला कर दिया, जो शमशेर के सिर पर लगी। इसके बाद आरोपियों ने ईंटों की बौछार कर दी, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद वे उसकी माता निर्मल कौर को पहले राजौंद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कैथल रेफर कर दिया गया। बाद में सिग्नस अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि राजौंद थाना में पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत, सिमरू और उनके तीन-चार अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1), 115(2), 190, 191(3), 331(6) और 351(3) सहित अन्य प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया।