फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers Block NH-80 in Munger After Night Guard Murder Demand Arrest of Accused

Bihar: नाइट गार्ड की हत्या से भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-80 किया जाम; आरोपियों की गिरफ्तार की मांग

Thu, 16 Jul 2026 10:52 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर तैनात नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच-80 जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम हटवाया और मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Villagers Block NH-80 in Munger After Night Guard Murder Demand Arrest of Accused
परिजन ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 80 किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफियासराय थाना क्षेत्र के डकरा सतखजुरिया स्थित आरपीएस ईंट भट्ठा पर नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने मुंगेर-लखीसराय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-80) को हेरुदियारा-डकरा सतखजुरिया के समीप जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ सड़क जाम
सूचना मिलते ही मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर असलम शेर अंसारी, सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया।
विज्ञापन


ईंट भट्ठे पर सो रहे नाइट गार्ड को मारी गोली
बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 10 बजे डकरा सतखजुरिया स्थित आरपीएस ईंट भट्ठा पर ड्यूटी के दौरान सो रहे नाइट गार्ड सुबोध यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सफियासराय, मुफस्सिल, कोतवाली, कासिम बाजार, नया रामनगर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।


यह भी पढ़ें: 13 साल बाद भी नहीं भरे गंडामन के जख्म... 23 मासूमों की मौत का दर्द आज भी जिंदा, वादे आज भी अधूरे!

तीन लोग हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में वकील कुमार उर्फ कर्ण कुमार, रंजीत कुमार सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे पुराने विवाद और पहले मिली धमकियों की भी जांच कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed