फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Schoolgirl Kidnapped in Broad Daylight While Buying Mutton in Bhagalpur's Barari/Babarganj Area

Bhagalpur: मटन खरीदने गई छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण! 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप; घंटों बाद सकुशल बरामद

Thu, 16 Jul 2026 08:10 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 08:10 AM IST
सार

Bihar News: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से मां के साथ मटन खरीदने गई 12 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। परिजनों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के बाद छात्रा सुल्तानगंज से सकुशल बरामद हो गई। पुलिस ने कहा है कि फिरौती के लिए अपहरण की पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।
 

विज्ञापन
Bihar news-Schoolgirl Kidnapped in Broad Daylight While Buying Mutton in Bhagalpur's Barari/Babarganj Area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज से बुधवार सुबह मां के साथ मटन खरीदने गई 12 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के रेलकर्मी पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने मोबाइल पर कई बार बात कर पैसे का इंतजाम करने और रकम नहीं देने पर छात्रा की हत्या करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


मां मटन खरीद रही थी, पीछे मुड़ी तो बेटी गायब थी
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के साथ मटन की दुकान पर गई थी। जब वह मटन खरीदने में व्यस्त थी और पीछे मुड़कर देखा तो बेटी वहां नहीं थी। इसके बाद वह घबराकर बेटी का नाम पुकारते हुए आसपास तलाश करने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों के साथ बबरगंज थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। इसी दौरान मोबाइल पर कॉल कर 50 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस की नाकेबंदी के बाद सुल्तानगंज में मिली छात्रा
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम और तकनीकी टीम का गठन किया। पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर जांच शुरू की। इसके बाद बुधवार शाम करीब पांच बजे छात्रा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सकुशल मिली। पुलिस की विशेष टीम उसे महिला पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में भागलपुर लेकर आई। छात्रा की सुरक्षित वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रेन में MVI ने पति की हत्या करवाई, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश का राज 34 दिन बाद खुला

फिरौती के एंगल पर जांच जारी
सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने कहा कि फिलहाल इसे फिरौती के लिए अपहरण का मामला कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed