फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Darshan Singh, a resident of DAV Colony, will showcase his skills at the national football tournament.

Kaithal News: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Darshan Singh, a resident of DAV Colony, will showcase his skills at the national football tournament.
डीएवी कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह।
कैथल। जिले के फुटबॉल खिलाड़ी दर्शन सिंह का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की अंडर-17 आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दर्शन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कैथल जिले की इस उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार भागीदारी और पदक जीतने के अनुभव के दम पर दर्शन ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर हासिल किया है।
विज्ञापन

डीएवी कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह सिंह फुटबॉल में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। वे सुबह व शाम को पुलिस लाइन फुटबाॅल नर्सरी में तैयारी करते हैं। कोच पवन सैनी, संदीप और अभिषेक शर्मा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेल के प्रति लगन और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्होंने अलग-अलग स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना उनके खेल कॅरिअर में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब उनकी नजर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी टीम के लिए योगदान देने पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा लीग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया मान
दर्शन सिंह ने वर्ष 2024-25 में हरियाणा लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया। इसी सत्र में सिरसा में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। लगातार दो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। वर्ष 2024-25 में सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके हैं। यह प्रतियोगिता गुजरात के बोपाल में आयोजित हुई थी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने से उन्हें दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अनुभव मिला।
चंडीगढ़ चैलेंज कप में हासिल किया स्वर्ण पदक
वर्ष 2025-26 में दर्शन सिंह ने चंडीगढ़ चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2025-26 में रोहतक में आयोजित हरियाणा ओलंपिक संघ की प्रतियोगिता में भी भाग लिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खेलने से उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक फुटबॉल का अनुभव मिला।

राजौंद में क्लस्टर प्रतियोगिता के दौरान जीता कांस्य पदक
वर्ष 2026-27 में कैथल के राजौंद में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में दर्शन सिंह ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के साथ उन्होंने आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास जारी रखे। अब एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने से उन्हें प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिला है। दर्शन सिंह की उपलब्धियां दर्शाती हैं कि नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करती है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बलिया में होने वाली प्रतियोगिता में वह अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डीएवी कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह।

डीएवी कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed