फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deependra from Kailaram won a gold medal at the state-level Wushu championship.

Kaithal News: राज्यस्तरीय वूशु चैंपियनशिप में कैलरम के दीपेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Deependra from Kailaram won a gold medal at the state-level Wushu championship.
नीली वर्दी में गोल्ड मेडल के साथ सम्मानित होता दीपेंद्र कुंडू। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
कसान। गांव कैलरम के दीपेंद्र कुंडू ने रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय सब-जूनियर वूशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दीपेंद्र ने 24 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दीपेंद्र गांव कैलरम निवासी सुभाष चंद का बेटा है। वह वूशु नर्सरी में कोच नरेश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर कोच नरेश ने दीपेंद्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच नरेश ने बताया कि दीपेंद्र नियमित अभ्यास के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखार रहा है। उसकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति लगन का परिणाम है कि उसने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र की सफलता में उसके परिवार का भी अहम योगदान रहा है। परिवार ने उसे खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपेंद्र भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतेगा। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

नीली वर्दी में गोल्ड मेडल के साथ सम्मानित होता दीपेंद्र कुंडू। विज्ञप्ति

नीली वर्दी में गोल्ड मेडल के साथ सम्मानित होता दीपेंद्र कुंडू। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed