{"_id":"6ae2574687db20af34069eb7","slug":"an-11-kundiya-maha-rudra-yajna-will-be-held-at-dera-baba-ramnath-in-karoda-starting-from-november-3-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157209-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करोड़ा के डेरा बाबा रामनाथ में 3 नवंबर से होगा 11 कुंडीय महाश्रुद्र यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करोड़ा के डेरा बाबा रामनाथ में 3 नवंबर से होगा 11 कुंडीय महाश्रुद्र यज्ञ
विज्ञापन
गांव करोड़ा का डेरा बाबा रामनाथ।
- फोटो : Samvad
कैथल। जिले के गांव करोड़ा स्थित ऐतिहासिक डेरा बाबा रामनाथ में तीन से 13 नवंबर तक 11 कुंडीय महाश्रुद्र यज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, शिव महापुराण कथा, गौ रक्षा वाणी, नगर शोभायात्रा, संत समागम और भंडारे सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। डेरा प्रबंधन की ओर से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। डेरा बाबा रामनाथ के गद्दीनशीन महंत खुशी नाथ ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ तीन नवंबर को सुबह 8:15 बजे गणपति पूजन और नगर देव पूजन के साथ होगा। चार से नौ नवंबर तक प्रतिदिन मूर्ति पूजन, 11 कुंडीय महाश्रुद्र यज्ञ, पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक, शिव महापुराण कथा, गौ रक्षा वाणी और आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महंत खुशी नाथ ने बताया कि यज्ञाचार्य आचार्य सत्यनारायण शास्त्री नगूरा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाएंगे, जबकि वृंदावन के संतोष कृष्ण महाराज शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
योगी आदित्यनाथ और महंत बालक नाथ होंगे शामिल
महंत खुशी नाथ ने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालक नाथ महाराज के शामिल होने का कार्यक्रम है। महंत योगी पीर पूर्ण नाथ महाराज महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा भी पहुंचेंगे।
10 नवंबर को निकलेगी नगर शोभायात्रा...
महोत्सव के तहत 10 नवंबर को सुबह 9:15 बजे नगर शोभायात्रा और मूर्ति परिक्रमा निकाली जाएगी। 11 नवंबर को सुबह 7:15 बजे कलश स्थापना, 8:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और दोपहर 12:15 बजे 11 कुंडीय महाश्रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन
संत समागम और भंडारे के साथ होगा समापन...
12 नवंबर को सुबह 10:15 बजे संत समागम और प्रवचन होंगे। वहीं, 13 नवंबर को सुबह 10:15 बजे चादर रस्म, दोपहर 12:15 बजे भंडारा और दोपहर 1:15 बजे संत विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा।