फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to raise minimum wage to Rs 42,000; workers to march to Delhi in December

Kaithal News: न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये करने की मांग, दिसंबर में दिल्ली कूच करेंगे मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to raise minimum wage to Rs 42,000; workers to march to Delhi in December
बैठक में हिस्सा लेते हुए मजदूर। विज्ञप्ति
कैथल। न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये मासिक करने, श्रम कानून लागू करने, मनरेगा बहाल करने और महंगाई व निजीकरण पर रोक लगाने जैसी मांगों के लिए मजदूर संगठन सीटू ने तैयारी तेज कर दी है। इन मांगों के समर्थन में 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले तीन दिवसीय पड़ाव में कैथल से सैकड़ों मजदूर शामिल होंगे। इसकी रणनीति बनाने के लिए सीटू कैथल ब्लॉक की विस्तारित बैठक शहीद भगत सिंह भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटू के जिला उपाध्यक्ष बसाऊराम चंदाना ने की जबकि संचालन जिला सचिव नरेश रोहेड़ा ने किया।
विज्ञापन


बैठक में दिल्ली पड़ाव में मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने और विभिन्न संगठनों के बीच तालमेल बनाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कैथल ब्लॉक तालमेल कमेटी का गठन किया गया। शकुंतला शर्मा को कमेटी का संयोजक बनाया गया जबकि नरेश रोहेड़ा और विजय शर्मा को उप संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीटू से जुड़े सभी संगठनों के दो-दो पदाधिकारियों को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन


मजदूरों की मांगें पूरी करने की उठाई आवाज
सीटू नेताओं ने न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये मासिक करने, श्रम कानूनों को लागू करने और मनरेगा को बहाल करने की मांग उठाई। इसके अलावा भवन निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से लगाई गई अनावश्यक शर्तों को हटाने और आंगनबाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्करों को कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी लोगों को मिलनी चाहिए। इसके साथ ही निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू नेता जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि महंगाई और निजीकरण के कारण मजदूरों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा और मजदूरों के अधिकारों के लिए सीटू की राष्ट्रीय कमेटी ने 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में पड़ाव करने का निर्णय लिया है।


सभी ब्लॉकों में बनाई जा रहीं कमेटियां
जयप्रकाश शास्त्री ने बताया कि दिल्ली पड़ाव को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में तालमेल कमेटियों का गठन किया जा रहा है। मजदूरों को लामबंद करने के लिए बैठकों का दौर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कैथल से सैकड़ों मजदूर दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। बैठक में आंगनबाड़ी संगठन से मनजीत हाबड़ी, सफाई कर्मचारी संगठन से बीरभान जाखौली और मनरेगा से रामपाल तारागढ़ सहित आशा वर्कर और मिड-डे मील वर्कर संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक में हिस्सा लेते हुए मजदूर। विज्ञप्ति

बैठक में हिस्सा लेते हुए मजदूर। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed