{"_id":"6ade4e9cba54f770e00a2bc4","slug":"city-bus-service-unavailable-awaiting-electric-buses-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157067-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश के कई जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो चुका है लेकिन कैथल जिले को अब तक एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं मिली है। इतना ही नहीं कैथल शहर में सिटी बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है।
इससे रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिवहन विभाग ने कैथल डिपो के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग मुख्यालय को भेजी है लेकिन अभी तक इनका आवंटन नहीं हुआ है।
कैथल शहर और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, नौकरी, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। शहर में सिटी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहनों, ऑटो और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। खासकर विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। यदि शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू की जाए तो लोगों को किफायती और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प मिल सकता है।
विज्ञापन
मुख्यालय से मांगी हैं पांच इलेक्ट्रिक बसें : कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से मुख्यालय को पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी गई है। अभी तक बसों का आवंटन नहीं हुआ है। जल्द बसें मिलने की उम्मीद है।