सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demolition drive carried out against an illegal colony in Patti Kayasth Seth.

Kaithal News: पट्टी कायस्थ सेठ में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demolition drive carried out against an illegal colony in Patti Kayasth Seth.
पट्टी कायस्थ सेठ में अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी। प्रवक्
विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन व जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय ने वीरवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। स्थानीय अर्बन एरिया की राजस्व संपदा पट्टी कायस्थ सेठ में ड्रेन के निकट लगभग दो एकड़ भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया। यह काॅलोनी बिना विभागीय अनुमति विकसित की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया। मामले में संबंधित भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवीण कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि संबंधित भूमि पर बिना लाइसेंस व विभागीय अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। जांच के बाद भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए थे।

पट्टी कायस्थ सेठ में अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी। प्रवक्

पट्टी कायस्थ सेठ में अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी। प्रवक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed