सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute over increasing shop size put to rest

Kaithal News: दुकानों का आकार बढ़ाने के विवाद पर लगा विराम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute over increasing shop size put to rest
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुहला चीका। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बयान के बाद चीका स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में ब्लॉक समिति द्वारा दुकानों का आकार बढ़ाने को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। इस संबंध में पंचायत समिति की अध्यक्ष सुखविंद्र कौर और उनके प्रतिनिधि जगतार माजरी ने बयान जारी कर बताया कि बीडीपीओ परिसर में पंचायत समिति की ओर से दुकानों की लंबाई बढ़ाई गई थी, लेकिन कुछ लोग इसे बेवजह मुद्दा बनाकर उछाल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक देवेंद्र हंस ने भी विधानसभा में मुद्दा उठाया, लेकिन पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सत्र के दौरान दुकानों का आकार बढ़ाने को कानूनी रूप से सही ठहराया, जिसके बाद पूरे विवाद पर विराम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतार माजरी ने कहा कि चीका पंचायत समिति ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही दुकानों की लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने इसे बेवजह मुद्दा बनाने का प्रयास किया।

इस संबंध में अध्यक्ष सुखविंद्र कौर ने कहा कि पंचायत समिति खंड गुहला क्षेत्र के हर गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के गांवों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed