{"_id":"69ac7a9b3d18056ed60146fe","slug":"road-construction-stopped-due-to-poor-quality-material-kaithal-news-c-18-1-knl1004-860343-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घटिया सामग्री बताकर सड़क निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घटिया सामग्री बताकर सड़क निर्माण रुकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई/कैथल। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर संदेह के घेरे में आ गई है। करोड़ा से पाई तक निर्माणाधीन सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा और तारकोल के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनाने से पहले सतह की सही तरीके से सफाई तक नहीं की जा रही है और सामग्री को सीधे मिट्टी के ऊपर बिछाया जा रहा है। इससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के चलते जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती और मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती, तब तक वे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने देंगे। गांव निवासी मनजीत ने बताया कि पहले यह सड़क करीब 12 फुट चौड़ी थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 फुट किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से निर्माण कार्य किया जा रहा है, उससे लगता है कि सड़क ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी। उनका आरोप है कि तारकोल का प्रयोग भी नाममात्र किया जा रहा है।इस मामले में जब लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल और एसडीओ रविंद्र से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया।
बरम भी सही तरीके से नहीं बनाए जा रहे : ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले नीचे की सतह की उचित तैयारी नहीं की गई। बिना साफ-सफाई के ही सड़क को सीधे मिट्टी के ऊपर बिछाया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।
अधिकारियों और ठेकेदारों में मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण सही तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से किया जाना चाहिए, ताकि यह सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रह सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया जाएगा, तब तक वे इसे आगे नहीं बढ़ने देंगे।
Trending Videos