सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested in motor and wire theft case

Kaithal News: मोटर और तार चोरी मामले में दो काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in motor and wire theft case
विज्ञापन
कैथल। थाना तितरम क्षेत्र के गांव कसान स्थित वाटर वर्क्स से मोटर व केबल चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने दो को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव सिसमौर निवासी पालाराम कसान स्थित वाटर वर्क्स पर बेलदार है। 2 मार्च की सुबह देखा चैंबर से 30 एचपी, 20 एचपी व दो 7.5 एचपी की मोनोब्लॉक मोटर तथा 160-160 फीट तार चोरी हो गए हैं। राजौंद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने जांच करते हुए भिवानी के बड़सी जतान तथा जींद के घोघडिया निवासी राहुल को हांसी से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, चोरीशुदा तार, एक मोटर बरामद की गई। दोनों आरोपियों का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed