फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to the slow pace of lifting, there are heaps of sacks in the market.

Kaithal News: उठान कार्य धीमी गति से होने के कारण मंडी में बोरियों के अंबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Due to the slow pace of lifting, there are heaps of sacks in the market.
अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण लगी धान की बोरियों की कतारें।
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में धान की खरीद के मुकाबले उठान कार्य धीमी गति से होने के कारण मंडी में बोरियों के अंबार लग गए हैं। मंडी में अब तक 99 हजार 558 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है जबकि इसमें से केवल 45 हजार 500 क्विंटल धान का उठान हो पाया है। ऐसे में 54 हजार 58 क्विंटल धान अभी मंडी में पड़ा हुआ है। उठान धीमा होने से आढ़ती और किसान परेशान हैं। मंडी में लगातार धान की आवक जारी रहने के कारण जगह की कमी होने लगी है। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि जल्द उठान नहीं हुआ तो नई फसल डालने के लिए मंडी में पर्याप्त स्थान नहीं बचेगा। वहीं मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए भी किसान अपनी फसल के लिए चिंतित हैं। मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र मोर ने बताया कि उठान में तेजी लाने के लिए शनिवार को संबंधित एजेंसी के उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल तक उठान कार्य को व्यवस्थित कर दिया जाएगा, ताकि मंडी में किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण लगी धान की बोरियों की कतारें।

अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण लगी धान की बोरियों की कतारें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed