{"_id":"69bda96b611d40e12105fa9c","slug":"emphasis-on-raising-awareness-for-hpv-vaccine-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869322-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एचपीवी वैक्सीन के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एचपीवी वैक्सीन के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय कन्या हाई स्कूल में खंड के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. संदीप सिंह ने एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह वैक्सीन 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को लगाई जा रही है। यह टीका महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सामान्यतः महंगी होती है, लेकिन सरकार द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर इस वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियां समाज के लिए हानिकारक हैं।
डॉ. संदीप सिंह ने सभी प्रिंसिपलों से अपील की कि वे अपने-अपने स्कूलों में छात्राओं और अभिभावकों को सही जानकारी दें और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के मामलों की संख्या अधिक है, जिसे इस वैक्सीन के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। अभियान को सफल बनाना जरूरी है।
Trending Videos