{"_id":"69cccbf76cffbd4e2b077a3e","slug":"shocking-news-suspecting-wife-character-man-kills-two-daughters-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पत्नी के चरित्र पर संदेह, दो बेटियों को मार डाला, हत्या कर किया ये काम, झूठी कहानी सुन पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पत्नी के चरित्र पर संदेह, दो बेटियों को मार डाला, हत्या कर किया ये काम, झूठी कहानी सुन पुलिस भी हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, कैथल
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते दो बेटियों का कत्ल कर दिया। आरोपी ने बेटी की हत्या कर अपहरण की झूठी कहानी रच दी। चार साल पहले एक और बेटी मारने का गुनाह भी कबूल कर लिया।
kaithal murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते जींद के जयपुर गदड़ी गांव निवासी गोवर्धन ने अपनी 11 वर्षीय बेटी समन्या की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद को चोट मारकर घर पहुंचा और बेटी के अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस को गोवर्धन की कहानी पर शक हुआ।
सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने दो बेटियों की हत्या का राज उगल दिया। आरोपी की निशानदेही पर ड्रेन की पटरी के अंदर गड्ढे में पड़ा बच्ची का शव बरामद कर लिया है।
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गोवर्धन मजदूरी का काम करता है। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था समन्या उसकी बेटी नहीं है। रविवार को वह समन्या को नानी के घर सीवन गांव, कैथल ले जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।
Trending Videos

रास्ते में कैथल के चंदाना क्षेत्र की ड्रेन के पास सुनसान जगह देखकर उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गोवर्धन ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस को बताया कि काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं।
घटनास्थल और बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को गोवर्धन पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल ली। यह भी बताया कि एक बेटी को वह पहले भी मार चुका है। वहीं, मंगलवार को गांव जयपुर में परिजनों ने गमगीन माहौल में बेटी का दाह संस्कार कर दिया।
चार साल पहले एक और बेटी मारने का गुनाह कबूला
आरोपी गोवर्धन ने पूछताछ में बताया, वह चार साल पहले सफीदों के गांव मुआना के पास अपनी एक और बेटी को भी मौत के घाट उतार चुका है। तब उसने बाइक से गिरकर बेटी की मौत को घटना बताया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के चार बच्चे थे। एक बेटी की सामान्य मौत हुई थी। दो बेटियों की गोवर्धन ने हत्या कर दी। अब एक बेटा परिवार में बचा है।

पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा
शुरुआती जांच में पता चला है कि गोवर्धन का पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े के दौरान बेटी मां का साथ देती थी। इस बात से उसके मन में बेटी के प्रति गुस्सा भरा हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मानसिक तौर पर ठीक नहीं है।

आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में बेटी के अपहरण की सूचना दी थी। जांच और पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।-सुशील कुमार, डीएसपी।