{"_id":"6a345efa480fa63876070b1c","slug":"enraptured-the-congregation-with-gurbani-kaithal-news-c-244-1-pnp1006-159159-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरबाणी से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरबाणी से संगत को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु रामदास सिंह सभा में वीरवार को गुरु अर्जन देव महाराज का शहीदी पर्व मनाया गया। संगत ने गुरु साहिब के दर्शन कर गुरबाणी में दिए संदेशों को सुना। संगत ने गुरुद्वारा के बाहर ठंडे पानी की छबील पर सेवा की।
शहीदी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अमृतसर से जोरा सिंह ने कीर्तन कर और रागी व दाढ़ी जत्थों ने कीर्तन व गुरबाणी कर संगत को निहाल किया और महाराज के जीवन संघर्षों से अवगत कराया। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई गई। ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 18 जून को गुरु अर्जन देव को गर्म तवे पर बिठा कर सिर में गर्म रेत डालकर शहीद किया गया था। इसलिए दुनिया उन्हें शहीदों का सरताज कहती है। दरबार साहिब अमृतसर से भाई जोरा सिंह ने संगतों को कीर्तन से निहाल किया। मीठे जल की छबील के साथ अटूट लंगर बरताया गया।
संगत ने मत्था टेका, सुनी गुरुबाणी
पानीपत। सनौली रोड स्थित टिकाना लऊ वाला गुरुद्वारा में आयोजित पांच दिवसीय सालाना गुरमत समागम का वीरवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। संगत ने पहुंचकर मत्था टेका और गुरुबाणी का श्रवण किया। पांचवें दिन श्री अखंड पाठ की संपूर्णता तथा सुखमणी साहिब के पाठ का सिमरन किया गया। गुरुद्वारा प्रधान हरबंस सिंह ने बताया कि समागम के समापन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
छबील लगाकर मनाया गुरु अर्जन देव का बलिदान दिवस
इसराना। खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब द्वारा हाईवे पर वीरवार को सिखों के पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव के बलिदान दिवस पर प्रसाद-शरबत की छबील लगाई।
छबील का शुभारंभ संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा ने किया। उन्होंने बताया कि औरंगजेब ने गुरु अर्जुन देव को तपते तवी पर बैठा कर गर्म रेत डाल दी थी। आज के दिन पांचवे गुरु अर्जन देव चोला छोड़ गए थे। उनके बलिदान दिवस पर हर साल प्रसाद-शरबत की छबील लगाई जाती है।
हाईवे पर लगाई गई छबील का संचालन सरदार सुखप्रीत सिंह ने किया। इस मौके पर सेवादार सुखप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुरमुख सिंह व मेजर सिंह शामिल रहे। संवाद
समालखा में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
समालखा। जीटी रोड स्थित गुरुरद्वारे में वीरवार को सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। साथ ही छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी भी पिलाया गया। नगर परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सतपाल शर्मा, पार्षद मनीष बेनीवाल व पार्षद प्रतिनिधि विपिन छाबड़ा सामूहिक रूप से रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में मरीजों के ब्लड प्रेशर, ईसीजी, दृष्टि परीक्षण व शुगर का टेस्ट किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गोपाल सिंह ने बताया कि 150 लोगों ने जांच कराई। निजी अस्पताल के डायरेक्टर एडमिन ब्रिगेडियर डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए ओपीडी और टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। संवाद