पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ensure time-bound resolution of citizens' grievances: SDM

नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध करें समाधान : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ensure time-bound resolution of citizens' grievances: SDM
बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम। प्रवक्ता
गुहला-चीका। नव नियुक्त एसडीएम मनीष कुमार यादव ने पदभार संभालते ही एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या व शिकायतों का समाधान समयबद्ध करें। कार्यों में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद एसडीएम मनीष कुमार यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गुहला, चीका व भागल गांव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सही होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम। प्रवक्ता

बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed