{"_id":"6a440d40a42205750704fd87","slug":"it-is-the-responsibility-of-us-all-to-accord-the-highest-priority-to-the-interests-of-farmers-manish-yadav-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151643-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हम सभी का दायित्व : मनीष यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हम सभी का दायित्व : मनीष यादव
विज्ञापन
दी चीका कोऑपरेटिव सोसाइटी में पहुंचे एसडीएम।
- फोटो : गांधीपार्क के अंदर धूप खिली तो रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। नवनियुक्त उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार यादव ने पहले दिन मंगलवार को दी चीका कोऑपरेटिव सोसाइटी (पैक्स) का औचक निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेने का रहा। उन्होंने कहा कि हम सभी पहले किसान हैं, एसडीएम या प्रबंधक बाद में। इसलिए किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हम सभी का दायित्व है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैक्स प्रबंधक कर्मबीर सिंह उर्फ कर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने यूरिया खाद के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्ध भंडार और वितरण व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्होंने खाद की उपलब्धता, मांग और वितरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
इस दौरान खाद लेने पहुंचे किसानों ने एसडीएम के समक्ष मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम मनीष यादव ने पैक्स प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर, निर्धारित सरकारी मूल्य पर और पूरी पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान को खाद के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और वितरण व्यवस्था पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि सहकारी समितियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को समय पर पूरा करना है, न कि निजी लाभ अर्जित करना। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार के भुगतान व वसूली बैंक खाते के माध्यम से ही किए जाएं और नकद लेनदेन से यथासंभव बचा जाए, ताकि व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि खाद, बीज व अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर परमपाल टटियाना, गुरनेक सिंह, गुरमीत सिंह, रमन और गुरपेज सिंह उपस्थित रहे।

दी चीका कोऑपरेटिव सोसाइटी में पहुंचे एसडीएम।- फोटो : गांधीपार्क के अंदर धूप खिली तो रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद