{"_id":"69f25433c5a014a09204135a","slug":"evening-filled-with-farewell-party-performances-at-dav-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148651-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएवी में फेयरवेल पार्टी प्रस्तुतियों से सजी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएवी में फेयरवेल पार्टी प्रस्तुतियों से सजी शाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फेयरवैल कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कालेज के प्राचार्या डॉ. जसबीर सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका में बुधवार को स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में बीए, बीकॉम व बीएससी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल हर्ष, उमंग और भावुकता के साथ नई उम्मीदों से सराबोर रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य व हास्य प्रस्तुतियों के जरिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीएवी संस्था के लिए उसके विद्यार्थी ही सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आचरण, ज्ञान और अनुशासन से जहां भी जाते हैं, संस्था का नाम रोशन करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में परिश्रम, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सुखद जीवन की कामना की।
Trending Videos