{"_id":"69f25d1e373e04b97b086e8b","slug":"police-will-be-stationed-outside-colleges-to-nab-miscreants-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148622-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मनचलों की धरपकड़ के लिए कॉलेजों के बाहर रहेगी पुिलस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मनचलों की धरपकड़ के लिए कॉलेजों के बाहर रहेगी पुिलस
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षण संस्थानों के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों पर पुलिस की निगाहें टेढ़ी हो गई है। छात्राओं से छेड़खानी और अभद्र व्यवहार की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नियमित गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगी।
पुलिस की ये टीमें विशेष रूप से उन समयों में सक्रिय रहेंगी, जब छात्राएं शिक्षण संस्थानों में आती-जाती हैं। सुबह स्कूल-कॉलेज खुलने के समय और दोपहर बाद छुट्टी के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसका उद्देश्य मनचलों की गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाना और छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्रा या महिला के साथ छेड़खानी या अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को मौके से ही पकड़कर संबंधित थाने ले जाया जाएगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से हर माह चार से पांच शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही थीं, जिनमें शिक्षण संस्थानों के बाहर युवकों द्वारा छात्राओं को परेशान करने के मामले सामने आए। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।
यातायात थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। विशेष टीमें तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दी गई हैं और कॉलेजों के बाहर नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी घटना सामने आए तो पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके और छात्राओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
हर टीम में पांच-पांच पुलिसकर्मी तैनात
गठित तीनों विशेष टीमों में प्रत्येक में पांच-पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहकर निगरानी करेंगी। किसी भी घटना की सूचना मिलते ही अन्य सदस्य भी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे, ताकि आरोपी को बिना देरी काबू किया जा सके।
इन प्रमुख शिक्षण संस्थानों पर रहेगी विशेष नजर
आरकेएसडी पीजी कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, जाट कॉलेज, आईटीआई, राजकीय पॉलिटेक्निक शेरगढ़, एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी, कपिल मुनि कॉलेज कलायत, राजकीय कॉलेज राजौंद और डीएवी कॉलेज पूंडरी सहित अन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने आती हैं। प्रतिदिन हजारों छात्राओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
Trending Videos