फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gas connection to be disconnected if KYC is not done by the 15th.

Kaithal News: 15 तक केवाईसी नहीं तो कटेगा गैस कनेक्शन

Thu, 06 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gas connection to be disconnected if KYC is not done by the 15th.
केवाईसी कराने के लिए भेजे जा रहे मैसेज। एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने यदि आगामी 15 अगस्त तक एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं कराया, तो गैस कनेक्शन काटा जा सकता है।
इतना ही नहीं, इसके बाद आपको सरकार की ओर से तय किए गए दाम पर घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा, जो करीब 1200 से 1500 रुपये तक हो सकता है, जबकि केवाईसी करवा चुके उपभोक्ताओं को करीब 950 रुपये में मिल रहा है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 2.82 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें से अभी भी लगभग 62 हजार उपभोक्ताओं की केवाईसी लंबित है। गैस एजेंसियों और संबंधित विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार के निर्देशानुसार सभी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करानी होगी।
विज्ञापन

इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना होगा। केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस कंपनी और सरकारी मैसेज भेज कर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed