Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Tire of tempo filled with Kanwadis burst on Kaithal-Kurukshetra road, three seriously injured, referred to PGI
{"_id":"6a742ba01f5c7cff70039230","slug":"video-tire-of-tempo-filled-with-kanwadis-burst-on-kaithal-kurukshetra-road-three-seriously-injured-referred-to-pgi-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर कांवड़ियों से भरे टेंपो का टायर फटा, तीन गंभीर घायल पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर कांवड़ियों से भरे टेंपो का टायर फटा, तीन गंभीर घायल पीजीआई रेफर
कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव टीक के पास वीरवार सुबह कांवड़ियों से भरे एक टेंपो का अचानक टायर फट जाने से हादसा हो गया। टायर फटते ही टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिससे उसमें सवार कांवड़िये घायल हो गए। हादसे के समय टेंपो में करीब 15 कांवड़िये सवार थे, जो सभी सीवन क्षेत्र के रहने वाले हैं।
हादसे में मोनू, रिंकू और धुरू को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं अन्य कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार सिविल अस्पताल कैथल से छुट्टी देदी है।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल कैथल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हैप्पी सिंह ने बताया कि हादसे में तीन कांवड़ियों को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य है और उनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टेंपो का टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।