फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three roads to be reconstructed at a cost of 1.39 crore.

Kaithal News: 1.39 करोड़ से होगा तीन सड़कों का पुनर्निर्माण

Thu, 06 Aug 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three roads to be reconstructed at a cost of 1.39 crore.
उद्घाटन करने पहुंची चेयरपर्सन का स्वागत करते व्यापारी। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में लंबे समय से बदहाल पड़ी तीन सड़कों पर करीब 1.39 करोड़ खर्च कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा। इसे लेकर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सड़कों के निर्माण का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाकर कैथल को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधाओं से युक्त शहर बनाना है। इसी संकल्प के तहत शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों, चौकों और चौराहों पर विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक बनने वाली लगभग 32 लाख रुपये की लागत से सड़क का उद्घाटन और भगत सिंह चौक से सद्भावना चौक (कबूतर चौक) होते हुए हिंदू स्कूल तक लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रक मार्केट वाली सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे व्यापारियों और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सुमेर बंसल, सिकंदर गुप्ता, अनिल, पार्षद रजत थरेजा, राजेश सिसोदिया, लीलू सैनी, संजीव जग्गा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed