सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High Court lawyer's car attacked; shots fired.

Kaithal News: हाईकोर्ट के वकील की कार पर हमला, चलाईं गोलियां

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
High Court lawyer's car attacked; shots fired.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के नजदीक बुधवार देर रात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एमडी खान की कार पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी कार रुकवाने का प्रयास किया और विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग भी की।

वकील का दावा है कि बदमाश उनकी हत्या कर 10 लाख रुपये की नकदी लूटना चाहते थे। उन्होंने आरोपियों को सामने आने पर पहचान लेने की बात कही है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287, 285, 126(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक कर कई बार रुकवाने का किया प्रयास : मोहाली निवासी एमडी खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। 17 जून को वह चंडीगढ़ से अपने पैतृक घर हथीन (पलवल) जा रहे थे। देर रात जब वह पानीपत शहर पार कर पुलिस लाइन के आगे पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी कार को तेज रफ्तार से ओवरटेक कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो चालक ने कई बार उनकी कार को जबरन रुकवाने की कोशिश की। उन्होंने वाहन नहीं रोका और आगे निकलने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश बार-बार उनकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोकते रहे। आरोप है कि एक बार हमलावरों ने उनकी कार की ओर दो गोलियां भी चलाईं। स्कॉर्पियो में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें वह सामने आने पर पहचान सकते हैं।
मित्र को फोन कर मांगी मदद : एमडी खान के अनुसार, घटना के दौरान उन्होंने अपने मित्र आशु चौहान को फोन कर पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद उनके मित्र मन्नत होटल के पास पहुंच गए। उन्हें आता देख हमलावरों ने स्कॉर्पियो पीछे रोक ली। यह पूरा घटनाक्रम रात करीब 2:15 बजे से 2:25 बजे के बीच हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाश हत्या कर 10 लाख रुपये की नकदी लूटना चाहते थे, लेकिन सूझबूझ और सतर्कता के कारण वह सुरक्षित बच निकले।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर एक वकील के साथ लूट की नीयत से हमला करने की शिकायत मिली है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शिकायतकर्ता ने अपनी और अपनी संपत्ति की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed