सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Informed farmers about the benefits of direct seeding of paddy.

Kaithal News: किसानों को बताए धान की सीधी बिजाई के फायदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Informed farmers about the benefits of direct seeding of paddy.
कार्यक्रम में मौजूद किसान
विज्ञापन
कलायत। गांव वजीर नगर में कृषि विज्ञान केंद्र कैथल और कृषि व किसान कल्याण विभाग कैथल की ओर से संयुक्त किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा, डॉ. गुरनाम, डॉ. दीपक और डॉ. जोगिंदर ने गांव के किसानों को धान की रोपाई के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी और जहरमुक्त खेती पर काम करने के लिए उत्साहित किया।

डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि धान की सीधी बुवाई तकनीक किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इससे पारंपरिक रोपाई की तुलना में पानी, श्रम और लागत की भारी बचत होती है। डीएसआर का अर्थ है डायरेक्ट सीडेड राइस। इस विधि में धान की नर्सरी (पौध) तैयार करने और उसे उखाड़कर दूसरी जगह रोपने की आवश्यकता नहीं होती है। सीधे खेत में ही बीजों की बुवाई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रोपाई की तुलना में इस विधि में लगभग 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक कम पानी की खपत होती है। लेबर और नर्सरी तैयार करने का खर्च बच जाता है और समय की बचत होती है। फसल पारंपरिक विधि से 10 से 15 दिन पहले तैयार हो जाती है जिससे किसान अगली फसल (जैसे रबी की फसल) समय पर बो सकते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद किसान

कार्यक्रम में मौजूद किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed