सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jatin hoisted the flag at the national level

Kaithal News: जतिन ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jatin hoisted the flag at the national level
जतिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। शेखपुरा निवासी 17 वर्षीय जतिन चौधरी वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा से लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। जतिन कक्षा 12वीं के छात्र हैं और एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

जतिन का प्रशिक्षण पूंडरी के इंडोर और आउटडोर स्टेडियम में होता है। वे रोजाना सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं। उनके कोच करमवीर गोलन के अनुसार जतिन पिछले कई वर्षों से पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ वॉलीबॉल खेल रहे हैं, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।जतिन का सपना भारतीय वॉलीबॉल टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे हरियाणा और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


g जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

g राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान हासिल किया।

g हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बरेली में रजत पदक जीता।

g परिवार का सहयोग बना ताकत

g जतिन के पिता ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही बेटे को खेलों के लिए प्रेरित किया। आज उसकी मेहनत रंग ला रही है। परिवार के अन्य सदस्य, खासकर उनके भाई, भी प्रशिक्षण में पूरा सहयोग करते हैं और उसकी तैयारी का विशेष ध्यान रखते हैं।

g जतिन का मानना है कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य किसी भी खिलाड़ी की सफलता की कुंजी हैं। नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन के दम पर वे भविष्य में और बड़े मुकाम हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed