सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Consumers are in line since morning, unable to get cylinders

Kaithal News: सुबह से लाइन में उपभोक्ता, नहीं मिल रहा सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Consumers are in line since morning, unable to get cylinders
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से आम उपभोक्ता परेशान हैं। हालात यह हैं कि शहर में घरेलू सिलिंडरों का स्टॉक घटकर करीब 3547 रह गया है, जबकि

रोजाना लगभग छह हजार उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। मांग और आपूर्ति के बीच इस बड़े अंतर के

चलते लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

शहर की नीलम गैस एजेंसी, पृथ्वी गैस एजेंसी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले सिलिंडर बुक करवाया था, लेकिन इसके बावजूद डिलीवरी समय पर नहीं हो रही, जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है और लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले गैस बुक करवाई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। रोज एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे घर में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है।

गृहिणी सीमा देवी ने कहा कि उनका सिलिंडर खत्म हो चुका है और बच्चों के लिए खाना बनाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी की ओर से हर बार एक-दो दिन का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सिलिंडर समय पर नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed